नींद नहीं आती है रातों में- Insomnia Insomnia नींद नहीं आती है रातों में, अरे यह तो प्रेम छे प्रेम छे प्रेम छे प्रेम छे | तो भईये मार पीट कर लें का ? अभी तो नींद आ ही नहीं रही है तब तो उड़ ही जाएगी | टेंसन और हो जाएगी | नींद फिर और नहीं आएगी | तो फंडा यह है गुरु कि कुछ भी करौ मगर टेंसन को दिमाग की कोठरी में जगह मत दो | हाँ भाई आजकल की एक बड़ी समस्या है लोगों को नींद न आना | सबसे बड़ा कारण लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से दिमाग में तनाव 24 × 7 रहता भी है | लगभग हर आयु वर्ग इस समस्या से जूझ रहा है | ज्यादा इधर उधर की बातें न करते हुए मैं सीधे मुद्दे पर आता हूँ क्योंकि शब्दों की संख्या बढ़ाना उद्देश्य नहीं है | इसी लिए मैं यहाँ कोई शारीरिक और रासायनिक प्रक्रिया का जिक्र नहीं करूँगा न ही मुझे इसका कोई ज्यादा ज्ञान है | यह विशुद्ध रूप से अनुभव आधारित ज्ञान है | मेरा अनुभव यह है कि शरीर में एक संघर्ष चलता रहता है थकान और आराम के बीच | संघर्ष का अर्थ यह है कि एक बार थकान हावी होती है और एक बार आराम | जब थकान आपके ऊपर हावी हो जा...
Comments